ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
देहरादून। बेरोजगार संघ ने लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शनकारी सरकार से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के लिए अभियान चलाने की मांग रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर शीघ्र अमल न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार, सुनील रावत, अर्जुन शर्मा, धनीराम जगूड़ी, विरेश, नितिश खंडूरी, नेत्रपाल सिंह, राजेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।