ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
देहरादून। ट्रेंड सेटर प्रिविलेज की ओर से रविवार को आयोजित ट्रेंड सेटर मिस्टर फिटनेस-2018 का खिताब ईश्वर सिंह नेगी ने जीता। प्रतियोगिता में 13 लोगों ने प्रतिभाग किया। पटेलनगर स्थित ऊर्जा पार्क में आयोजित प्रतियोगिता का मकसद शारीरिक फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना था। आयोजक हेमंत कुमार सेठी ने बताया कि ट्रेंड सेटर मिस्टर फिटनेस-2018 प्रतियोगिता में अभिषेक राणा दूसरे और दिग्विजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अमित जैन और बिलाल चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान संजय राणा, सुनील आनंद, धनंजय सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।