गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करें : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जयंती पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। इसके पहले डीएम, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल और नगर मजिस्ट्रेट मनुज गोयल के साथ राजस्व विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया और रामधुन के बाद सत्य एवं अहिंसा की शपथ ली।