ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को मिलन विहार जीएमएस रोड स्थित सीजीएचएस के प्रदेशीय कार्यालय पर हुई। बैठक में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत सीजीएचएस के वेलनेस सेंटर खोलने की मांग की गई। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एमआर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में से केवल देहरादून में ही सीजीएचएस की मात्र दो डिस्पेंसरियां हैं। जबकि सीजीएचएस के लाभार्थियों की संख्या 25000 से अधिक है। ऐसे में प्रदेश में सीजीएचएस के अतिरिक्त वेलनेस सेंटर खोलने की जरूरत है। जिससे सीमांत एवं सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में निवासरत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व सभी केंद्रीय पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में एनएन बलूनी, केएस बंगारी, मस्तान सिंह रावत, एसएस चौहान, पीपी जुगरान, हरदयाल सिंह, जेएन शर्मा, बीएस भंडारी, चंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।