ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार शाम खंभे में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। व्योमप्रस्थ कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी सचिव एसएस चौहान की सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर लाइन ठीक की। बिजली कर्मचारियों के अनुसार एक घर का केबल कटा था और बारिश की वजह से खंभे में करंट आ गया था। एसएस चौहान के मुताबिक गाय कॉलोनी में रहने वाले नीरज की थी। वहीं लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग की अनदेखी के कारण पहले भी कई जानवर करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं।