सांस्कृतिक संध्या में दिखी उत्तराखंड संस्कृति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।
पछवादून गढ़वाल सभा के तत्वावधान में रविवार को मुकेश सेमवाल ने ‘मेरी सुरमा सलेला... की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आए गायक संतन सिंह रावत ने बाजू रंगा रंग दे छोरी गीत की प्रस्तुति दी। जर्नादन नौटियाल, विरेंद्र चमोली, सूरज पांडेय की जय बोला नंदा..., बोगती नंदा गीत की प्रस्तुति से पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इस दौरान धारी देवी मंच के कलाकारों ने गढ़वाली संस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर अध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, अजय जुयाल, अनूप रावत, पीसी केष्टवाल, माधवानंद रतूड़ी, चंदन सिंह सजवाण, राम प्रसाद सेमवाल, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, देवेश्वरी बिड़ालिया, जयकृष्ण सेमवाल, राजेश नौटियाल, अंकुर असवाल, विपिन उनियाल, कामेश्वरी डिमरी, रघुनाथ सिंह नेगी, विक्रम सिंह, विनय नौटियाल, सुरेंद्र कुकरेती, मंगला रावत, भूपेश पुरोहित, कृष्णा तोमर, सरोज मलासी, दिगंबर भंडारी, देवेश्वरी रावत, राजेश नौटियाल, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।