ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा से मनाया गया। सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इससे पहले सुबह पांच बजे गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन भी किए गए। रागी जत्था बीबी जमबीर कौर, भाई फौजा सिंह फकीज, भाई अजीत सिंह रागी जत्था गुरुद्वारा दमदमा साहिब भाई जरनैल सिंह, भाई आजाद सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के अंत में संगत ने लंगर छका। इस अवसर पर रवि भाटिया, कंवलजीत, भगत सिंह, गगनदीप सिंह, रविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।