सेलाकुई। ग्राम रामपुर में सुभारती अस्पताल के माध्यम से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 200 ग्रामीणों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न रोगग्रस्त लोगों को उपचार व दवा आदि प्रदान की गई। सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार एवं मार्केटिंग प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर की अगुवाई में लगाए गए शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. वीडी सेमवाल एवं डॉ. शाहरुख अख्तर, डॉ. साक्षी, डॉ. क्यूरी शर्मा, डॉ. अमृत राज आदि की टीम ने ग्रामीणों की सामान्य, महिला रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, चर्म रोग व जोड़ों के दर्द आदि की जांच की। इसके साथ ही बच्चों में अपंगता व जन्मजात विकृतियों का भी गहनता से परीक्षण किया। इस दौरान हरीश शर्मा, सन्नी कुमार, जमाल मिर्जा, विक्रम, अभिषेक, निखिल आदि मौजूद रहे। संवाद