ओलंपस हाई स्कूल में माययूनिमेंटर ने स्कूल कॅरिअर गाइडेंस समिट का आयोजन किया। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं करीब 200 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब मिले। प्रतिनिधियों ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस और छात्रवृत्ति की जानकारी दी। हॉस्टल सुविधाओं और प्लेसमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी बताई गईं। पहले सत्र में स्ट्रीम, कोर्स चयन, प्रवेश परीक्षा तैयारी और रोजगार संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयों के स्टॉल पर सीधे संवाद किया। माययूनिमेंटर के संस्थापक ओम गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को सही कॅरिअर चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करते हैं।