ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ‘ब’ डिपो शाखा की कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। इसमें प्रदीप भाटी शाखा अध्यक्ष व संदीप चौधरी शाखा मंत्री चुने गए। राजवीर सिंह व विकास वर्मा शाखा उपाध्यक्ष, वी. कुमार व प्रमोद राठौर शाखा संयुक्त मंत्री बनाए गए। सुमित कुमार कोषाध्यक्ष व जितेंद्र दीवान शाखा संगठन मंत्री मनोनीत हुए। इसके अलावा सुदिक्षित शर्मा, देशराज सिंह, रवीश गौतम, राजेश, सुधीर राणा, विकास सैनी, आकाशदीप को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता कलम सिंह एवं संचालन प्रांतीय संगठन मंत्री केपी सिंह ने किया। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी, कृष्णपाल सिंह, रविंद्र तोमर, सतेंद्र तिवारी, राजीव चौधरी, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।