ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऑटो रिक्शा संचालकों व चालकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर यूनियन ने 25 दिसंबर को महा आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है।
दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बालेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कहा कि आईएसबीटी से रात में चलने वाले 60 ऑटो चालक लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसके विपरीत दिन में चलने वाले 2500 ऑटो चालकों का उत्पीड़न किया जाता है। तोमर ने कहा कि रात में चलने वाले ऑटो में मीटर लगाने, नियमित चेकिंग, ई रिक्शा चालकों के लिए रूट और स्टैंड तय करने के साथ ही ऑटो रिक्शा की परिधि 25 से बढ़ाकर 40 किलोमीटर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इस बाबत यूनियन ने 25 दिसंबर को महा आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है।