एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनिज चंद्रबनी को हराकर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
शनिवार को पवेलियन ग्राउंड में बालक अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एसजीआरआर पब्लिक स्कूल और स्टेडियम ट्रेनिज चंद्रबनी के बीच खेला गया। जहां दोनों ही टीमों के बीच मैच रोमांचक हुआ। हालांकि ट्राई ब्रेकर में एजीआरआर ने स्टेडियम ट्रेनिज को 4-3 के अंतर से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि रहे मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीसी खंतवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजेंद्र राणा, उस्मान खान, नवनीत सेठी, दिनेश असवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।