फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर कार्यबहिष्कार को किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड विश्वविद्यालय-महाविद्यालय प्रयोगशालाकर्मी संघ ने बृहस्पतिवार को करनपुर स्थित कार्यालय में बैठक के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। प्रयोगशालाकर्मी बीते दिनों से विभिन्न तीन सूत्री मांगोें को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रयोगशालाकर्मियों ने मांगें न माने जाने पर शुक्रवार से हेमवती नंदन बहुगुणा विवि और 15 मई से कुमाऊं विवि की होने वाली परीक्षाओं का कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। प्रयोगशालाकर्मी संघ के प्रवक्ता सीएम नौटियाल ने बताया कि फिलहाल परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय स्थगित कर दिया गया है, लेकिन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन चलता रहेगा। बैठक में केएन घोष, गजेंद्र कुमार सिंह, महावीर प्रसाद कंसवाल, हरीश सेमवाल, चिंतामणि नौटियाल, सर्वजीत सिंह, पीएन जोशी, सुनील कुमार, अश्वनी शर्मा, प्रवीण तिवारी, चंद्रशेखर खाली विराज किशोर प्रसाद और राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें