ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तीनों पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।