ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने वार्षिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 15 जनवरी तक ग्रेजुएशन के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को मौका दिया गया है। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि विवि ने इस संबंध में सूचना भेजी है। इसके तहत ग्रेजुएशन द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होनी हैं। उन्होंने बताया कि विवि ने आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है। विवि की वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा। यह है वेबसाइट : www.hnbgu.ac.in