Iरायपुर थानाक्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 19 दुकानदारों पर 4500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक वाहन को सीज किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दुकानदार सड़कों पर अपना सामान रखकर जगह घेर रहे थे। ऐसे में वहां से आवाजाही प्रभावित हो रही थी। थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए थे। शनिवार को कार्रवाई कर 19 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें। I