फब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वाइट हिल म्यूजिक द्वारा बनाए गीत दिल वाली गल... शुक्रवार को पथरीबाग स्थित एक रेस्त्रां में रिलीज किया गया। गीत में रुड़की निवासी अभिनेत्री रोमा पंडित ने अभिनय किया है। रोमा पंडित ने कहा कि उत्तराखंड में हुनर की कमी नहीं है। प्रतिभा के लिए एक मंच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुंदर वादियों के चलते बीते कुछ वर्षों में बड़े बैनर की कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। दून से पढ़ी रोमा ने कहा कि दून सुंदर होने के साथ ही यहां के लोग बहुत सरल स्वभाव के हैं।