नरेंद्रनगर (टिहरी)। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित अंडर-19 वर्षीय दो दिवसीय महिला, पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। महिला वर्ग में ढालवाला-ए और पुरुष में शीशमझाड़ी-ए विजेता रहा। पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में ढालवाला-ए ने शीशमझाड़ी-बी को 15-6 से हराकर विजेता बना। बालक वर्ग में शीशमझाड़ी-ए ने पूर्णानंद को 9-7 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य संदीप मोहन और जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में रवि शर्मा, रविंद्र मिश्रा, शिल्पा, दीपक, सुनील, हेमंत, विकास शामिल थे।