फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से भरें बीटेक के लिए च्वाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के 29 कॉलेजों में बीटेक दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से च्वाइस भर सकते हैं। सात जून से 16 जून तक फीस जमा कराने के च्वाइस भरी जा सकती है। काउंसिलिंग केवल ऑनलाइन होगी। इसका शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। सीट आवंटन की पूरी सूचना छात्रों को एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगी। यह काउंसिलिंग ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के स्कोर के आधार पर की जाएगी। काउंसिलिंग से तकनीकी विवि के संघटक कॉलेज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटी, टनकपुर, टीएचडीसी आईएचईटी टिहरी, नन्हीं परी एसआईटी पिथौरागढ़, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, जीबीपीईसी पौड़ी, बीटीकेआईटी द्वाराहाट और पंतनगर विश्वविद्यालय के तहत संचालित बीटेक व बायोटेक कोर्सेज में जेईई मेन रैंक के आधार पर सीटें आवंटित होगी।
.....................
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रथम चरण की काउंसिलिंग शुल्क, च्वाइस फीलिंग की तिथि : सात जून से 16 जून 2018
प्रथम चरण का सीट आवंटन : 18 जून 2018
आवंटित सीट पर दाखिलों की तिथि : 19 जून से 23 जून तक
.....................
यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें