आईपीएस बने अजय सिंह और पंकज भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के दो पीपीएस अधिकारी अजय सिंह और पंकज भट्ट आईपीएस बन गए हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार ने दोनों को प्रमोट करने की संस्तुति की थी। इसके लिए पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी बृहस्पतिवार को डीओपीटी की बैठक में दिल्ली गए थे। दोनों अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं। जिनमें अजय सिंह अपने बैच के टॉपर हैं। इन दोनों अधिकारियों को मई में आईपीएस का उत्तराखंड कैडर मिलेगा। इनके साथ ही अब राज्य में कुल 60 आईपीएस अधिकारी हो जाएंगे। वर्तमान में अजय सिंह एसटीएफ में एसपी हैं, जबकि पंकज भट्ट हल्द्वानी में एएसपी पद पर तैनात हैं। अजय सिंह देहरादून के एसपी सिटी, हरिद्वार के एसपी देहात समेत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर रहे हैं। दोनों अधिकारियों को साल 2013 का आईपीएस बैच मिलेगा।