फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका सीपीआईएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर किए गए हमले के विरोध में रविवार को डीएवी कॉलेज गेट पर सीपीआईएम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को डीएवी पीजी कॉलेज के गेट पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान की सभा में किए गए हमले के खिलाफ आक्रोश जताया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपद्रवियों ने सभास्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों पीटा। जिसमें कई छात्र चोटिल हुए, ऐसी घटना निंदनीय है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाई, विजय बिष्ट, महेशानंद, दीपक रावत, उदित, कलम सिंह, सौरभ, प्रदीप, अंकित बिष्ट, गब्बर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें