फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निर्धारित रूट पर नहीं चल रही 18 बसें, हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर बस सेवा की ओर से एसपी यातायात को दिया गया पत्रI
विज्ञापन




राजपुर से क्लेमेंटटाउन मार्ग पर चलने वाली 18 सिटी बसों का आरटीए नियमों के अनुसार संचालन नहीं किया जा रहा है। जिससे बस संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर बस सेवा ने एसपी यातायात देते हुए नियमानुसार निर्धारित रूट पर बसों और विक्रम, मैजिक का संचालन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलवार को नगर बस सेवा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सोनकर एसपी यातायात कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसपी यातायात को पत्र दिया। उन्होंने कहा कि राजपुर से क्लेमेंटटाउन मार्ग की ओर चलने वाली सिटी बसों 18 बसें फिलहाल कांग्रेस भवन से घंटाघर होते हुए आईएसबीटी जा रही हैं। जबकि परिवहन विभाग की ओर से इन बसों का मार्ग राजपुर से दिलाराम होते हुए परेड ग्राउंड, बुद्धा चौक और आईएसबीटी की ओर निर्धारित किया गया है। इस मार्ग पर वर्तमान में सिटी बस वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मांग की गई कि इन बसों का संचालन आरटीए नियमों के अनुसार किया जाए। इसके अलावा विक्रम एवं टाटा मैजिक को भी उनके निर्धारित रूट पर चलाने को निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें