ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को संस्थान के कर्मचारियां ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। ‘भ्रष्टाचार मिटाओ - नया भारत बनाओ’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान निदेशक डॉ. अंजन रे ने किया। इस मौके पर मानव शृंखला बनाने के बाद संस्थान के अधिकारियों ने भानियावाला का दौरा किया और सरपंच के साथ ग्रामसभा में सतर्कता को लेकर बैठक ली। इसके अलावा संस्थान में पैदल चाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक अमर जैन ने झंडी प्रतिभागियों को रवाना किया। समापन पर राकेश कुमार शर्मा ने संस्थान अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्कता से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी दी। अंत में संस्थान निदेशक डॉ. अंजन रे व मुख्य अतिथि राकेश कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर संस्थान के प्रशासन नियंत्रक जसवंत राय, परवेश चंद, जस्सु कुमार शर्मा, परवेश चंद आदि उपस्थित रहे।