ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
इकोल ग्लोबल स्कूल में रविवार को आयोजित प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह में 12वीं की 42 छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.रति ओबराय ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्राओं को अवसरों का लाभ उठाने को कहा, ताकि देश-दुनिया में अपना नाम बना सकें। स्कूल की प्रधानाचार्य नंदिता साहू ने कहा कि शिक्षा छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करती है। छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस दौरान इकोल ग्लोबल स्कूल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह जुनेजा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।