फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी महानगर के पटेल रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दल के महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है। लोग राज्य गठन के 17 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पाटी संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, अशोक सेमवाल, सरिता गिरी, जीतेंद्र पंत, विनोद बजाज, विपिन खन्ना, विनय राना, सागर रावत, दिनेश बड़ोला, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें