फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड और पंजाब के किसान दून में लगाएंगे डेयरी एक्सपो प्रोग्रेसिव डेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) के किसान भवन में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड और पंजाब के किसान 13-14 अक्तूबर को दून में पहले डेयरी एक्सपो का आयोजन करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि दून में बाहर से आने वाले नकली दूध पर रोक लगाई जाएगी। किसानों को दूध का अच्छा दाम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि द्वारा गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। विशिष्ट अतिथि पीडीएफए पंजाब के दलजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में डेयरी व्यवसाय में बेहतर संभावनाएं हैं। हंस गौशाला अभियान के प्रभारी डीएस नेगी ने कहा कि डेयरी एग्री एक्सपो में सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह, पीडीएफए के सीईओ डॉ.अतुल जोशी, अध्यक्ष डॉ.हरेंद्र सिंह रावत, सुबोध कुमार, विमल चौहान, धीरज देवराड़ी, जितेंद्र उनियाल, नीरज ठाकुर, शिव कुमार थापा, मनीष नवानी, सत्यदेव शर्मा, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें