I
IIकौलागढ़ में ओंकार सुपर स्पेशलिस्ट क्लीनिक की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को काफी लाभ मिलता है। इस दौरान राजकुमार तिवारी, अमित अरोड़ा, मधु जैन, सचिन जैन, शेखर नौटियाल, एके महाजन, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. सिद्धांत कुमार, डॉ. अरुण जोशी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. यामिनी मित्तल आदि मौजूद रहीं। I