उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड (विशेष) प्रवेश परीक्षा श्री गुरुराम राय पीजी कॉलेज में आयोजित की गई। गढ़वाल मंडल के सभी परीक्षार्थियों के लिए महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र में 264 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 95 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो ओमप्रकाश सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश ढौंडियाल, विश्वविद्यालय आब्जर्वर डॉ. पीके सहगल, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी, केंद्र समन्यवक डॉ. एचवी पंत, डॉ. वीएस रावत, दिग्विजय बिष्ट, बीएम खाती समेत कई उपस्थित थे। मा.सि.रि.