ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से शांति टेनिस एकेडमी में चल रही द्वितीय आईटीएफ वर्ल्ड जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालिका एकल वर्ग के फाइनल में प्रेरणा विचारे ने संजना श्रीमाला को 7-6, 6.2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक एकल वर्ग में तुर्की के मो. इरेल ने भारत के चिराग दुहान को 6-4, 6.1 से हराकर खिताब कब्जाया। समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व जीजीएम ओएनजीसी एचएम व्यास ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप वालिया, डायरेक्टर वरुण वालिया, सचिव विजेंद्र चौहान, बीएस राणा आदि मौजूद रहे।