फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट में वैभव और गरिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एफआरआई विवि में बृहस्पतिवार से 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कुलाधिपति डॉ. सुरेश चंद गैरोला ने मार्चपास्ट को हरी झंडी दिखाकर की। पहले दिन शॉटपुट खेल में पुरुष वर्ग में टीक हाउस के वैभव प्रथम, साल हाउस के रूप द्वितीय और टीक हाउस के नीर तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में पाइन हाउस की गरिमा प्रथम, सैंडल हाउस की धारावी द्वितीय और पाईन हाउस की रुचिता तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में अपूर्वा प्रथम, लेडिया द्वितीय, रक्षिता तीसरा स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अमीन प्रथम, रेलुटा द्वितीय, आलोक तृतीय रहे। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. एचएस गिनवाल, आरएस भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें