फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर शिफ्ट करने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। पेयजल निगम की द्वितीय निर्माण शाखा को देहरादून शिफ्ट करने के विरोध में छात्र नेताओं ने पेयजल मंत्री का पुतला फूंका। वहीं, जिले के तमाम ग्राम प्रधानों ने दफ्तर को शिफ्ट किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्राम प्रधानों ने भी एक सुर में दफ्तर को यहीं पर रहने देने का अनुरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दफ्तर को यहां न रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को शहर के कई छात्र नेता सर्किट हाउस एरिया स्थित पेयजल निगम की द्वितीय निर्माण शाखा के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेयजल मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष नेगी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला सचिव शिवम नौटियाल, शुभम पटवाल, हरीश नेेगी, संदीप व नितिन आदि शामिल रहे। वहीं, कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दफ्तर को यहीं पर रोकने का अनुरोध किया है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान गिरीश रावत, सुलेमान, कामरान व गिरीश रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें