फोटो
डूंगा के पास जंगल में लगी आग
सेलाकुई। लव सिटी डूंगा के पास मंगलवार अपराह्न तीन बजे जंगल में अचानक आग लग गई। इससे करीब आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जंगल में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं सहारा सिटी में ट्रॉयका कंपनी व पीएचएल कंपनी के बीच खाली प्लॉट में भी आग लग गई। अग्निशमन प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर दोनों कंपनियों को हाई प्रेशर पानी की लाइन चलाने के लिए कहा। लेकिन, दोनों कंपनियों की मोटर फेल हो गई। इस पर दमकल विभाग की टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।