ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दो जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आर राजेश कुमार से मुलाकात की। चौधरी ने कहा कि बीती 22 मई को दिए गए ज्ञापन में 6 तक मांगें पूरी न होने पर सात जून से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के चलते आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब एक जुलाई तक समस्याओं का समाधान न होने पर दो से आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर केपी सिंह, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।