ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. वाईएस रावत की देखरेख में हुए चुनाव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल के विनय दरमोड़ा को अध्यक्ष और राजकीय चिकित्सालय सेलाकुई के फार्मेसिस्ट सुरेंद्र दत्त को उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा धर्मेेंद्र चौधरी को महामंत्री, मुकेश चंद को कोषाध्यक्ष, भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी को आय व्यय निरीक्षक, मनोहर गुसांई संयुक्त मंत्री बनाए गए। रमेश चंद बडोनी को संरक्षक, शैलदीप्ति नेगी, कुुसुम पंवार व पूनम गुसांई को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पद पर सूरज सती, विजय गुसांई और नीरज गौड़ का मनोनयन हुआ। संगठन मंत्री नागेश्वर उनियाल, शंभू प्रसाद कांडपाल व अनिल बने और प्रचार मंत्री मनीष सजवाण, राकेश रावत व भरत रावत को बनाया गया। वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भूपेंद्र बिष्ट और अरविंद चौहान को चुना गया। एसोसिएशन में हर्षमणि भट्ट और भुवन चमोली सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एसोसिएशन में कुल 18 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।