ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एनसीसी की 11वीं बालिका बटालियन की कैडेट्स को मंगलवार को एनसीसी का बी. प्रमाणपत्र वितरित किया गया। दून विवि में आयोजित समारोह में मेजर संतोष ने एनसीसी कैडेट को जीवन और फोर्स में अनुशासन के महत्व बताए। मेजर संतोष ने कहा कि एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों के लिए सशस्त्र सेनाओं में ऑफिसर बनने की अपार संभावनाएं होती हैं। सी. प्रमाणपत्र वालों को लिखित परीक्षा से छूट मिलती है। उन्होंने कहा कि वो खुद एक एनसीसी प्रमाणपत्र धारक थीं। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल ने कहा कि एनसीसी सिर्फ प्रमाणपत्र तक ही सीमित नहीं है। यह युवाओं की जिम्मेदारी पूर्वक कर्तव्य पालन व चरित्र निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने भविष्य में दून विवि में पुरुष वाहिनी के गठन की सहमति भी दी। इस अवसर पर डॉ. स्मिता त्रिपाठी, प्रो. एचसी पुरोहित, सलोनी भट्ट मौजूद रहे।