ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नियुक्ति की मांग को लेकर 195 दिनों से धरना दे रहे बीएड टीईटी प्रशिक्षितों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशिक्षण वर्ष की ज्येष्ठता और गुणांकों की श्रेष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग उठायी। प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया कि नियमावली को यथावत रखा जाएगा। संगठन के प्रदेश महासचिव बलबीर सिंह बिष्ट का कहना है कि जब तक इस संबध्ंा में शासनादेश नही जारी किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक मनवीर रावत, अरविंद राणा, संतोष कुमार, दिनेश सिंह, बलबीर राय, नरेंद्र तोमर, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, सतीश नौटियाल आदि शामिल थे।