ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को शिवाजी धर्मशाला के सभागार में ओपी भट्ट की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सुरेश चंद थे। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। ओपी भट्ट ने एसोसिएशन द्वारा कराए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। महासचिव एमसी मित्तल ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में कर्नल जीके बौठियाल को अध्यक्ष, एमसी मित्तल को उपाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह रावत को महासचिव, एलएन वर्मा को संयुक्त सचिव, डॉ. दिनेश चंद बलूनी को संयुक्त सचिव, आरएन सक्सेना को कोषाध्यक्ष, चंद्रसेन को प्रचार सचिव व सीबी धूलिया को लेखा निरीक्षक चुना गया। इस मौके पर एसोसिएशन से जुड़े 80 वर्ष से अधिक आयु के छह सदस्यों को मुख्य अतिथि सुरेश चंद ने साल भेंट कर सम्मानित किया। अधिवेशन में ओपी भट्ट, इंद्र सिंह नेगी, एमएन बड़ोला, चंद्रसैन, डॉ. डीसी बलूनी, जेएस आहूजा, सीबी धूलिया, समेत कई उपस्थित रहे।