अमर उजाला ब्यूरो/विकासनगर
दुराचार के एक दोषी को स्पेशल जज पॉक्सो की अदालत ने 12 साल की कैद सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेशों को शत प्रतिशत तामील करवाते हुए कांस्टेबल पैरोकार विजेंद्र कुमार को कुशल पैरवी के लिए निर्देशित किया था। वहीं दूसरी ओर चरस तस्करी के मामले में स्पेशल जज एनडीपीएस की अदालत ने दो दोषियों में से एक को 12 और दूसरे को 15 साल की सजा सुनाई है।