फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन

-तहसीलदार जेएस राणा व लोनिवि खंड थत्यूड़ के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी। शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते दशकों से पगडंडी नाप रहे ग्रामीणों को एक बार फिर प्रशासन ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया। रविवार को तहसीलदार जेएस राणा व लोनिवि खंड थत्यूड़ के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की। इसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया। बता दें, दशकों से सड़क मार्ग से वंचित जौनपुर विकासखंड के ग्राम खर्क व अनुसूचित ग्राम मेलगढ़ के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी थी। इसे देखते हुए रविवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अगलाड़ पुल और खरसोन क्यारी के बीच सिलासू पुल पर नैनबाग तहसीलदार जेएस राणा व लोनिवि खंड थत्यूड़ के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। लोनिवि सहायक अभियंता एनएस रावत ने बताया कि सुमनक्यारी-बणगांव-कांडी मोटर मार्ग पर ग्राम सुरांसू तक 10 किमी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। ग्राम सुरांसू से आगे खर्क को जोड़ने के लिए दो किमी सड़क निर्माण के लिए पूर्व में ही शासन में प्रस्ताव व डीपीआर बनाकर भेजा गया है। अधिशासी अभियंता लोनिवि खंड थत्यूड़ रजनीश कुमार सैनी ने कहा कि कांडी से मेलगढ़ सड़क निर्माण में सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। हाईवे 507 स्थित सिलासू से मेलगढ़ के प्रस्तावित सड़क मार्ग का अलाइमेंट किया जा चुका है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पत्राचार किया गया है। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य जोध सिंह रावत, मोहन निराला, प्रदीप कवि समेत ग्राम मेलगढ़ निवासी बलबीर, दीपक, सूरत सिंह, भरत सिंह, महेंद्र सिंह अशोक, नैन सिंह, रमेश, गोवर्धन, रोशन, पूरण सिंह, महावीर, बब्लू, खर्क निवासी दिवान सिंह, भगतू लाल, शूरवीर सिंह, श्याम सिंह, पूर्व प्रधान सरदार सिंह, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें