पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
चकराता। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय की माता यशोधरा ओबेराय और बहन मेघना ने अपने मित्रों के साथ रविवार को लोखंडी पहुंच कर शांत वादियों का दीदार किया। इसके बाद उन्होंने बर्फबारी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता अनछुई है। यहां के हसीन नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन की दृष्टि से चकराता और आसपास के क्षेत्र मनमोहक हैं। स्थानीय होटल व्यवसायी रोहन राणा ने बताया कि विवेक ओबेराय के परिजनों ने देर शाम तक लोखंडी और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया।