ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा की ओर से देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा का तीर्थनगरी पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया गया। रविवार को महासभा के देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय शास्त्री, अधिवक्ता जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. दिनेश शर्मा ने दून के मेयर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि राजधानी की जनता ने जनादेश के साथ उनको चुना है। इससे जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से उनका पुराना लगाव है और तीर्थनगरी के विकास के लिए जो भी मदद हो सकेगी उसके लिए वो हर समय तत्पर हैं। उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र की जनता को प्रदूषण मुक्त व मां गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर लोक गायक धूम सिंह रावत, विनोद जुगलान, उत्तम सिंह असवाल, मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव, सतीश सेमवाल, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, अशोक तलवार, नरेश उनियाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।