गौचर। नई हिंदी फिल्म लैला मजनू की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का गौचर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान तृप्ति डिमरी को सम्मानित किया गया।
पिछले चार दिन से रुद्रप्रयाग के नाग गांव (तृप्ति का पैतृृक गांव) में रह रही अभिनेत्री तृप्ति रविवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व गौचर पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने तृप्ति का स्वागत किया। समारोह में शामिल हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी ने तृप्ति को क्षेत्र का गौरव बताते हुए युवाओं और तृप्ति की मेहनत से प्रेरणा लेने की अपील की। रामलीला, रंगमंच से हिंदी फिल्म लैला मजनू में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली तृप्ति ने कहा कि गढ़वाल में फिल्मांकन की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला मंत्री सुनील पंवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, अर्जुन नेगी, महावीर नेगी, सभासद अजय किशोर भंडारी, चंदू जोशी, कैलाश रावत, हरीश नयाल, विभांशु बर्त्वाल, सोनू प्रजापति, विपुल नेगी, पुष्कर चौहान, पुष्कर बिष्ट, दिनेश राणा, जगदीश बिष्ट, देवी प्रसाद, नागेंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।