गौचर। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत बमोथ में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गईं। खेल प्रतियोगिताओं की 400 मीटर दौड़ में दिव्यांशु और प्रिया चौहान, 100 मीटर दौड़ में साहिल-प्रेरणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में आदित्य और प्रिया लक्ष्मी प्रथम रहे। विजेताओं को बमोथ के पूर्व प्रधान एलपी लखेड़ा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डायट के प्राचार्य के सिंह, प्रधानाचार्य जेपी वशिष्ट, रणवीर सिंह, आनंदमणी देवली, मदन मोहन भट्ट और सतेश्वर प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद थे।