फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नौटी क्षेत्र के गांवों में नहीं हुई रसोई गेस की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील के नौटी और नंदासैंण क्षेत्र में तीन माह से इंडेन रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। ज्येष्ठ उप प्रमुख सुभाष रावत, उमेश खंडूड़ी, सुभाष नौटियाल, कैलाश नौटियाल, हर्षवर्द्धन नौटियाल और पवन रावत आदि ने बताया कि तीन माह से नौटी, नैणी, नंदासैंण, आदि गांवों में इंडेन रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि दो दिन में नौटी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इंडेन रसोई गैस की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि गैस प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से नौटी क्षेत्र में गैस की आपूर्ति करने में देरी हो गई थी। दो दिन में सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें