श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कैश काउंटर पर उपाधि, प्रवजन सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध न होने पर जय हो छात्र संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया है। छात्र संगठन के आयुष मियां व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि छात्रों को कैश काउंटर पर निशुल्क मिलने वाला आवेदन पत्र बाहर दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। साथ ही आवेदन पत्र के लिए दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। छात्रों ने जल्द आवेदन पत्र उपलब्ध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं विवि के उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा ने कहा कि आवेदन पत्र समाप्त हो गए हैं। आवेदन पत्र छपवा कर जल्द काउंटर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अरोड़ा ने बताया कि जब तक आवेदन पत्र छप कर नहीं आ जाते तब तक के लिए कुछ आवेदन पत्र फोटो कॉपी करवा कर काउंटर पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।