गोपेश्वर। घाट-सितेल मोटर मार्ग पर वादुक गांव के समीप घटगाड गदेरे में एक वाहन अनियंत्रित होकर 35 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) भेज दिया गया। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे घाट बाजार से चंद्र सिंह बिष्ट (42) ग्राम वादुक, घाट और जयवीर सिंह, सुंग गांव निवासी इनोवा वाहन से वादुक गांव जा रहे थे। वादुक गांव के समीप घटगाड़ गदेरे में वाहन अनियंत्रित होकर 35 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे चंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवीर सिंह को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग बारात से लौटकर वादुक गांव जा रहे थे।