फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलगढ़ गांव में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ पांडव लीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के जुलगढ़ गांव में देवी भगवती और भूमियाल देवता की पूजा के बाद पांडव लीला का शुभारंभ हुआ। ब्रह्मबेला पर आचार्यों और ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडवों की और देवी-देवताओं की पूजा की। बाद में गांव के कलुआ दास ने पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों पर माता कुंती को सौंपा। पांडवों के पश्वाओं ने ढोल-दमांऊ की थाप पर सोलह कलाओं पर आधारित नृत्य किया और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। धार्मिक आयोजन में बलवंत सिंह भंडारी, यशवंत सिंह भंडारी, बलवंत रावत, मदन मोहन बहु्गुणा, पुष्कर भंडारी, बलवीर नेगी, विजय कुंवर सहित ढमकर, पज्याणा, नगली, जैम, मैतोली, थालधार, रवाख्नरी, स्यालकोट आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें