देवप्रयाग। ओंकारानंद पब्लिक स्कूल देवप्रयाग के 14 वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियां व नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही।
सोमवार को श्री रघुनाथ मंदिर में ओंकारानंद पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरसी एस रावत ने कहा कि देवप्रयाग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सीमित साधनो में भी पूरे प्रदेश में नाम कमाया है। छात्र छात्राओ ने जल संकट का मुखौटा नृत्य व शहीद भगत सिंह पर आधारित नाटिका का मंचन भी किया गया। बेटी व वृक्ष बचाओ, सर्वधर्म आधारित नाटक तथा हिपोप नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल की ओर से स्कूल की व्यवस्थाओं के लिए 11 हजार की धनराशि दी गई। मेधावी छात्र नमन केमनी व श्री निवास कोटियाल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुनील गैरोला, प्रधानाचार्य प्रसन्ना डबराल व अंजना गैरोला, मुदित पंडित, सक्षम, आकृति, अनामिका, वैष्णवी, पीहू, ऋषभभद्री, अन्नया, श्रीनिधि, चंद्रभूषण श्रीहरि, श्रीयांश व आशीर्वाद को भी सम्मानित किया गया।