फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका राज्य सरकार का पूतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी पर कार्रवाई के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार जनता का भरोसा खो रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ता युकां के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को डोईवाला महाविद्यालय के सामने हाईवे पर एकत्रत हुए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने यौन उत्पीड़न के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया और बाद में राज्य सरकार का पुतला जलाया। एनएसयूूआई के पूर्व महासचिव अजय रावत ने कहा कि सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। इससे जनता में काफी आक्रोश है। इस अवसर पर विक्रांत चौधरी, नितिन पंवार, आशीष धीमान, राजेश रावत, शुभम चौहान, सौरव उनियाल, राजन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें