फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम में पैसा नहीं होने से उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी/कर्णप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा ही नहीं है। पर्यटक स्थल आदिबदरी में दस दिनों से एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा है, जिससे व्यापारियों, पर्यटकों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नरेंद्र चाकर और मुकेश खंडूड़ी आदि ने बताया कि 25 नवंबर से आदिबदरी बाजार स्थित एसबीआई का एटीएम तकनीकी खराबी आने से बंद पड़ा है। कई बार बैंक के प्रबंधक से एटीएम ठीक कराने की मांग की लेकिन अभी तक एटीएम ठीक नहीं हुआ है। बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि एटीएम खराबी की सूचना रीजनल ऑफिस को दे दी है। जल्द एटीएम दुरुस्त कर दिया जाएगा। उधर कर्णप्रयाग के एटीएम में भी पैसे न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें